इन एक्टर्स को रास नहीं आई ग्लैमर इंडस्ट्री, जानें स्टारडम से दूर क्या कर रहे आजकल

जिन्होंने इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया और फिर अचानक चकाचौंध भरी दुनिया से दूर…

 

सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री नुपुर अलंकार ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वह अब संन्यासी बन गई हैं और हिमालय की ओर रुख किया है। 27 साल काम करने के बाद नुपुर ने इस साल फरवरी में संन्यास ग्रहण किया। नुपुर ही नहीं उनसे पहले कई एक्टर्स रहे जिन्होंने इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया और फिर अचानक चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हो गए। आज इस लिस्ट में उन्हीं एक्टर्स के बारे में बताते हैं।

इन एक्टर्स को रास नहीं आई ग्लैमर इंडस्ट्री, जानें स्टारडम से दूर क्या कर रहे आजकल

मयूरी कांगो को महेश भट्ट की फिल्म ‘पापा कहते हैं’ से जाना जाता है। यह फिल्म फ्लॉप रह थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली। मयूरी इस वक्त गूगल इंडिया में काम कर रही हैं।

इन एक्टर्स को रास नहीं आई ग्लैमर इंडस्ट्री, जानें स्टारडम से दूर क्या कर रहे आजकल

 

‘कहानी घर घर की’ से श्वेता केसवानी मशहूर हुई थीं। श्वेता भी शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गईं।